लोहरदगा, सितम्बर 26 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को लोहरदगा ग्रामीण पोल्ट्री सहकारी समिति लिमिटेड, कुडू की 24वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष दयामनी देवी, मुख्य अतिथि संघ की अध्यक्षा पूर्णिमा देवी और विशिष्ट अतिथि अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में पूर्णिमा देवी ने क्षेत्र में ग्रामीण मुर्गी पालन को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्मिंग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: मुर्गीपालन से 873 महिलाओं को मिला स...