Lohardaga News: मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिठाई दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विभाग की टीम ने मिठाइयों की मौके पर जांच करने के साथ उनके निर्माण स्थलों और किचन का भी जायजा लिया।
मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे अभियान के दौरान मेसर्स बंगाल स्वीट्स, मेसर्स न्यू बंगाल स्वीट्स, मेसर्स गोकुल स्वीट्स और साहू स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों में बेची जा रही मिठाइयों की प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। हालांकि, मिठाइयों की गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.