लोहरदगा, अगस्त 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय मानवाधिकार परिवार की लोहरदगा जिला इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय झखरा कुंबा में जिला अध्यक्ष प्रकाश भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मानवाधिकार के कर्तव्यों और अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गई।बैठक में जिले में विभिन्न गतिविधियों और उनके निवारण के लिए मानवाधिकार परिवार की ओर से उचित कदम उठाने और जिलेवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।बैठक में संगठन के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बाल विवाह के खिलाफ चलेगा जागरूकता ...