लोहरदगा, जुलाई 21 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में 21 जुलाई मंगलवार को भगवती दुर्गा के विपत्तितारिणी स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर, वीर शिवाजी चौक और दुर्गा बाड़ी, हटिया गार्डेन काली मंदिर में इसका सामूहिक आयोजन किया गया। पूजा में शामिल होने के लिए लोहरदगा के अलावा रांची, लातेहार और गुमला के लोग भी बड़ी संख्या में आये थे। दुर्गाबाड़ी मंदिर में मुख्य पुजारी जादव कुमार राय, कृष्णदेव मिश्रा और गौतम देवघरिया, सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर वीर शिवाजी चौक में हरिहर शास्त्री व मृत्युंजय चौबे हटिया गार्डेन काली मंदिर में केशव पाठक आदि द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। मंदिर में पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: श्रद्धालुओं ने विपदतारणी की पूजा अर्चना कर स...