लोहरदगा, सितम्बर 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर लोहरदगा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के महामंत्री कुणाल वर्मा ने रेलवे साइडिंग स्थित मां अम्बे पूजा समिति के निर्माणाधीन पूजा पंडाल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण सहित पूजा आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साफ- सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और पूजा कार्यक्रमों के सुचारू संचालन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।...