Lohardaga News: महिला दर्जी प्रशिक्षण संपन्न, 30 महिलाओं ने सीखा स्वरोजगार का हुनर
लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा में आयोजित 31 दिवसीय निःशुल्क महिला दर्जी प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने भाग लिया। समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि कौशल आधारित स्वरोजगार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखे गए हुनर का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया।आरसेटी के निदेशक सुरेश भगत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई, कटिंग, मशीन संचालन, उद्यमिता, बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- ड्रेस डिजाइन प्रशिक्षण शुरू हुआ संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.