Lohardaga News: मत्स्य पालन से लाभुकों की बढ़ेगी आय
लोहरदगा, अगस्त 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। प्रज्ञा सेवा संस्थान के तत्वावधान में परियोजना संख्या जेजेवाई-एक 2020-21 के अभिसरण के तहत जिला मत्स्य विभाग की ओर से रविवार को पंचायत भवन सेन्हा के समीप तालाब में मत्स्य बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेन्हा और किस्को प्रखंड के 14 गांवों के 30 लाभुकों के बीच मत्स्य बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तालाब और डोभा के लाभुकों को मत्स्य पालन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। मत्स्य बीज मिलने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका का बेहतर साधन उपलब्ध होगा।इससे पहले 13 अगस्त को पंचायत भवन तोडार में एक दिवसीय मत्स्य पालन संगोष्ठी आयोजित की गई थी। इसमें लाभुकों को मत्स्य पालन के बेहतर तरीके, तालाब प्रबंधन और इससे होने वाली आय के संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.