लोहरदगा, जुलाई 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक वादियों में से एक मडुवापाट जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। वन माफिया बेखौफ होकर बड़े और पुराने पेड़ों को काट रहे हैं। ट्रांसपोर्टिंग भी कर ले रहे हैं। सड़क किनारे ही दर्जनों पेड़ काट कर छोड़ दिए गए हैं। अंदर जंगल में भी काफी कटाई हुई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: सरकारी तालाब की मेड़ से दो विशाल आम के पेड़ काटे वन विभाग की कार्रवाई हिंदुस्तान समाचार पत्र की सूचना पर रविवार को डीएफओ अभिषेक कुमार ने विभागीय टीम को मौके पर भेजा।अवैध कटाई के मामले में केस वन विभाग की टीम ने पांच चौपहल और 10 बोटा जब्त किया। जंगल से अवैध रूप से पेड़ों को काटने के मामले में हुटाप ढोढ़ाटोली निवासी आरोपी सिराज अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर मिल...