लोहरदगा, अगस्त 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कारा, लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में डीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन रोहित कुमार, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ उमेश कुमार सहित जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। आर्थिक या अन्य कारणों से किसी को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- शिविर में बंदियो को उनके अधिकारो की कान...