लोहरदगा, जुलाई 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा पंचायत अंतर्गत भगत टोली में एक परिवार ने अपनी बहू पर भोजन और पीने के पानी में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, उगरा भगत टोली निवासी प्रभु उरांव के घर में घरेलू विवाद के बाद उनके पुत्र सुजीत उरांव की 26 वर्षीय पत्नी सोनामुनि उरांव पर परिवार के लिए बनाए गए भोजन और पीने के पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप है। परिवार का कहना है कि समय रहते इसकी जानकारी मिल गई, जिसके कारण किसी ने भोजन नहीं किया और संभावित अनहोनी टल गई。

घरेलू विवाद बताया गया कि विवाद ननद और भाभी के बीच हुआ था। परिजनों का कहना है कि परिवार को अंतरजातीय विवाह से कोई आपत्ति ...