Lohardaga News: भाजपा ने आयोजित किया करमा पूर्व संध्या समारोह
लोहरदगा, सितम्बर 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यालय में रविवार को करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में करमा नृत्य दल पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। मान्दर, नगाड़ा और घंट की गूंज से भाजपा जिला कार्यालय परिसर करमा गीत-संगीत से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज के नेता पवन तिग्गा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं विभिन्न खोड़हा दलों का भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने सभी अतिथियों एवं नृत्य दलों का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.