Lohardaga News: भाजपा नेता सरजू साहू की पहल से लाइब्रेरी में लौटी पानी की सुविधा
लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड की लाइब्रेरी में पिछले छह माह से खराब पड़ी बोरिंग मशीन भाजपा नेता सरजू कुमार साहू की पहल पर दुरुस्त कर पुनः चालू करा दी गई। बोरिंग खराब रहने से छात्र-छात्राओं को पेयजल और शौचालय में पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। छात्राओं द्वारा प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं होने पर वह स्वयं चंदा जुटाकर मरम्मत का प्रयास कर रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर सरजू साहू ने पहल करते हुए मरम्मत का पूरा खर्च वहन किया। बोरिंग मशीन को ठीक करवा दिया। मशीन चालू होने से लाइब्रेरी में पानी की सुविधा बहाल हो गई है। छात्र-छात्राओं ने इसके लिए सरजू साहू का आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। वहीं सरजू साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.