Lohardaga News: भजनों और माता रानी के जयकारों से गूंजा लोहरदगा
लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति,के तत्वावधान में भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों और माता रानी के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह, उपेंद्र यादव, अजय पंकज, उपेंद्र साहू और लाल ओमकार नाथ सहदेव सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखने की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.