लोहरदगा, अगस्त 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। भक्सो मुक्तिधाम में शाम के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की गई है। शुक्रवार को मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अंतिम संस्कार में शामिल दानदाताओं ने सहमति जताते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। केंद्रीय मुक्तिधाम समिति लोहरदगा के संरक्षक सूरज अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद खत्री के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों के बीच मुक्तिधाम की सुरक्षा का मुद्दा सामने आया। शाम के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े को देखते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की आवश्यकता महसूस की गई। प्रस्ताव पर मौजूद दानदाताओं ने सहमति जताई और तत्काल आर्थिक सहयोग देना शुरू किया। केंद्रीय मुक्तिधाम समिति ने सभी दानदाताओ...