लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत ट्रांसपोर्ट परिवार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 2,000 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोहरदगा स्थित ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, रियाडा के विद्यार्थियों को भी यह सम्मान मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उनमें शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास, लगन और आगे बढ़ने की भावना विकसित करना था। महालक्ष्मी कुमारी,मुस्कान कुमारी,देव कुमार,आर्यन साहू,तनु कुमारी,अफ...