लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान बेसहारा, लाचार और वंचितों की उम्मीद साबित हो रहा है। इसमें वैसे लोग और परिवारों की समस्याएं प्राधिकार के पीएलवी के जरिए सरकारी तंत्र तक पहुंच रही हैं, जिनका दुख-दर्द अबतक प्रशासन ने अनदेखा-अनसुना कर रखा है। सोमवार को किस्को प्रखंड की हिसरी पंचायत के मेरले गांव के जुमरा टोली में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, कलावती कुमारी, बबलू भगत, कलिंदर उरांव और वीरचंद भगत ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...