लोहरदगा, अक्टूबर 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर लोहरदगा भाजपा में खुशी की लहर है। बृजमोहन राम ने बीएस कॉलेज, लोहरदगा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। वे 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे और 1996, 1998 तथा 1999 में लगातार तीन बार पलामू से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। उनकी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद शत्रु, जिला प्रवक्ता रामचंद्र गिरि, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और युवा नेता पवन तिग्गा सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई दी।ओम यह भी पढ़ें- Palamu News: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न प्र...