लोहरदगा, अगस्त 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक लोहरदगा बक्सीडीपा कार्यालय में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की। बैठक में बिमरला बाक्साइट माइंस में चलने वाले ट्रक मालिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बिमरला माइंस में पिछले कई महीनों से ट्रिप नहीं होने और करीब एक माह से माइंस बंद रहने पर चिंता जताई गई। ट्रक मालिकों ने कहा कि कंपनी बिमरला माइंस को जल्द चालू करते हुए ट्रिप की संख्या बढ़ाए। बैठक के दौरान ही कंपनी के जीएम और ट्रांसपोर्ट हेड से दूरभाष पर बातचीत की गई। कंपनी की ओर से सोमवार को एसोसिएशन के साथ बैठक बुलायी गयी है। इसमें माइंस संचालन को लेकर अंतिम निर्णय होने की बात कही गई。 यह भी पढ़ें- Lohardaga News: खनन विभाग की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनीबैठक ...