लोहरदगा, अक्टूबर 1 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर लोहरदगा जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखि मुर्मू के नेतृत्व में गुरुवार को भंडरा के नवडीहा चौक में सघन वाहन चेक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक और यात्री वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना बीमा और ओवरलोड पाए गए दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। डीटीओ जया संखि मुर्मू ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन की सुरक्षा के लिए है, इसे बोझ न समझें। अचानक हुई इस कारवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चाल...