लोहरदगा, जुलाई 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले कूड़ू थाना क्षेत्र के ननतिलो गांव में गुरुवार दोपहर बिजली करंट की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप महतो उर्फ बबला-20 वर्षीय, पिता प्रकाश महतो निवासी ननतिलो के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे प्रदीप महतो अपने घर में खराब बिजली तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह नंगे पैर होने के कारण अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: छत पर सो रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर...