लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चांपी स्थित दुर्गा मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण, अखंड हरिकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा लोहरदगा, लातेहार और रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कीर्तन मंडलियां शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सावन पूर्णिमा पर शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारेआयोजन का महत्व मंदिर कमेटी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बड़की चांपी दुर्गा मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा एवं अखंड हरिकीर्तन आयोजित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोज...