लोहरदगा, जुलाई 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने मंगलवार को बगड़ू थाना परिसर में निर्मित मंदिर के उदघाटन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया। श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद का वितरण किया। अधिकारियों ने भगवान से जिले में शांति, भाईचारा और सभी धार्मिक आयोजनों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। बताते चले कि आने वाले रथ यात्रा को ले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने मंदिरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों से आपसी सौहार्द्र बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। प...