लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर लोहरदगा शहरी जलापूर्ति योजना के कर्मियों ने शनिवार को जलापूर्ति संवेदक के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो वे शहरी जलापूर्ति सेवा ठप कर देंगे। मामले में जलापूर्ति संवेदक कुमार संदीप ने बताया कि नगर परिषद द्वारा राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण कर्मियों के दो माह का वेतन लंबित है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय में कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। नगर परिषद से राशि प्राप्त होते ही कर्मियों के बकाए मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। मामले में नगर परिषद प्रशासक मुक्ति कीड़ो ने बताया कि विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं...