Lohardaga News: फोरलेन साइट फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज, छापेमारी तेज
लोहरदगा, सितम्बर 28 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।नेशनल हाईवे-39 की निर्माणाधीन बाईपास फोरलेन परियोजना स्थल पर हुई फायरिंग और आगजनी की घटना में कुडू थाना पुलिस ने गैंगस्टर राहुल सिंह, गौरव पांडे तथा तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामला निर्माण स्थल की सुरक्षा में तैनात कुडू थाना के एएसआई संजय कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि कुन्दो स्थित टीको पावर ग्रिड के नजदीक निर्माणाधीन फोरलेन साइट पर पहुंचे अपराधियों ने पहले एक रोलर मशीन में आग लगा दी थी। आग की लपटें उठती देख एएसआई संजय कुमार जब मौके की ओर बढ़े तो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गाली-गलौज, काम बंद करने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: कुडू बाईपास साइट पर रोलर में लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.