Lohardaga News: प्रांत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में लोहरदगा के विद्यार्थी सम्मानित
लोहरदगा, जुलाई 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विद्या विकास समिति, झारखंड प्रांत द्वारा दिनांक 12 जुलाई को आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज, कुदलूम , रांची में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के पांच मेधावी विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड प्रांत स्तर पर कक्षा 12वीं कला संकाय में अमित उरांव, नुसरत जहां एवं अनुराधा कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं विज्ञान संकाय में कुमारी अंतरा ने प्रांत में द्वितीय तथा हेमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया。
सम्मान समारोह की जानकारी समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक को पुरस्कार एवं प्रशस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.