लोहरदगा, सितम्बर 24 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिला शिक्षा परियोजना लोहरदगा के तत्वावधान में सीएमएस ओई नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा में आयोजित जिला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च हाई स्कूल माराडीह कुडू के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के व्यावसायिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें स्कूल की ओर से ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड में व्यावसायिक प्रशिक्षिका डॉली वर्मा के मार्गदर्शन में मनीषा कुमारी एवं तारा रानी ने भाग लिया।छात्राओं ने बालों की समस्याओं और हेयर स्पा विषय पर जैविक उत्पादों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसे जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ...