लोहरदगा, जुलाई 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के अभाव में लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों के लिए पशुधन शेड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का निर्देश परियोजना अधिकारी को दिया। वहीं, विद्युत प्रमंडल को लेबर सेस जमा करने और जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा मांगे गए आवश्यक आंकड़े संबंधित विभागों को समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नदिया-लोहरदगा से इरगांव वाया अरकोसा-भंडरा पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही...