लोहरदगा, अगस्त 11 -- Lohardaga News: पेशरार, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सीरम पंचायत के मनहा गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, सीरम पंचायत के ही मुरमू गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे वज्रपात की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना है। घटना के बाद उसे भी इलाज के ल...