Lohardaga News: पारंपरिक पड़हा व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान
लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले की पेशरार प्रखंड के ओनेगड़ा बाजारटांड़ में 12 पड़हा पेशरार की बैठक बेल भूखला भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत और उप बेल बुद्धेश्वर उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान पारंपरिक पड़हा व्यवस्था, आदिवासी समाज की एकजुटता और धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पड़हा व्यवस्था पूर्वजों की ओर से स्थापित पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था है। यह गांवों में सामाजिक समन्वय बनाए रखने और आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन पड़हा के नाम का इस्तेमाल कर अपने संगठन का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.