Lohardaga News: पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क तोड़े जाने से लोग नाराज
लोहरदगा, अगस्त 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पक्की सड़क को बीच से तोड़कर पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित नियमों और गाइडलाइन का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। लोगों के अनुसार, मौके पर न तो विभागीय इंजीनियर नियमित रूप से मौजूद रहते हैं और न ही नगर पालिका के कर्मचारी या जनप्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोटका बस्ती की जर्जर सड़क से हजारों लोग परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.