लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में 30 अगस्त को होनेवाले पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण पर है। आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और हवन के माध्यम से लोगों को गायत्री महामंत्र और यज्ञ के महत्व की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: बड़की चांपी दुर्गा मंदिर में अखंड हरिकीर्तन, उमड़े श्रद्धालुगायत्री महायज्ञ की तैयारी सुबह आठ बजे से पांच कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं, शाम पांच बजे से दीप यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।गायत्री परिवार का सहयोग मंदिर के मुख्य प्रबंधक राधा मोहन शर्मा ने कहा कि समय-समय पर गायत्री महायज्ञ के आयोजन से लोगों में मां गायत्री के प्र...