लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: पशुधन विकास योजना के लिए 10 नवंबर तक होगा आवेदन लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या तीन--06 नवंबर पशुधन विकास योजना के लिए 10 नवंबर तक होगा आवेदन अनुसूचित जनजाति के 55 लाभुकों का होगा चयन लोहरदगा, संवाददाता।

योजना और आवेदन की जानकारी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोहरदगा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 55 लाभुकों को पशु और पक्षी वितरण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने इच्छुक और योग्य लाभुकों से 10 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित लाभुकों को योजना का लाभ शत-प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा।

योजना की इकाइयां और लाभुकों का चयन योजना के तहत पांच अलग-अलग इकाइयों में लाभ देने का प्रावधान है। इनमें 4 1 इकाई की बकरा विकास योजना, 4 1 इकाई की सूकर विकास योजना, 400 लेयर...