Lohardaga News: पझरी गांव के कुएं से लापता दिव्यांग युवक का शव बरामद
लोहरदगा, अगस्त 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के पझरी गांव से शनिवार से लापता दिव्यांग युवक का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान परवीन लकड़ा (पिता- अन्तुनि लकड़ा) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुएं के पास दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कुएं के अंदर देखा तो वहां एक शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल भंडरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर रविकांत कुमार, शाकिर अली और रामदेव राय भी शामिल थे। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में परवीन लकड़ा ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.