Lohardaga News: पंचायतों में डिजिटल सेवाओं को मिलेगी मजबूती
लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला पंचायत संसाधन केंद्र लोहरदगा में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के संचालन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कुडू, कैरो, भंडारा एवं पेशरार प्रखंड के सभी वीएलई ने इसमें भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल, कार्यप्रणाली तथा पंचायत स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परियोजना प्रबंधक विमलेश कुमार, एमआईएस मुजफ्फर हसन एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.