लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली समाज, लोहरदगा जिला समिति की बैठक तेली धर्मशाला में जिला अध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज को मजबूत बनाने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करने पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद निर्धन छात्र-छात्राओं को मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने और छठ पर्व के बाद मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। मेडिकल कैंप में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि निःशुल्क कोचिंग के इच्छुक छात्र-छात्राओं का पंजीयन एक नवंबर से शुरू होगा। इच्छुक विद्यार्थी और उनके अभिभावक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8210808141 पर संपर्क कर सकते हैं। समाज के सदस्यों ने कहा क...