लोहरदगा, अगस्त 21 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।नारी सम्मान ग्रुप, लोहरदगा की ओर से भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथि के रूप में रीता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल और आशा गुप्ता उपस्थित रहीं। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और सभी महिलाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को कुछ समय के लिए भूलकर कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पान के पत्ते के साथ फोटो सेशन और फैशन शो के तहत रैंप वॉक रहा। यह भी पढ़ें- Begusar...