लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बीएस कॉलेज लोहरदगा में 100 सप्ताह नशा मुक्त अभियान के तहत शनिवार को पारंपरिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल समन्वयक मधु उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक खेल पिठ्ठो से हुआ। पिठ्ठो, गुल्ली-डंडा, किट-किट एवं चुर्र सहित चार पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्पनशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश कालेज के प्राचार्य डा शशि कुमार गुप्ता ने ...