लोहरदगा, जुलाई 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिले में ब्राउन शुगर का बढ़ता अवैध कारोबार और युवाओं में इसके सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बाद यह सवाल फिर उठने लगा है कि कहीं नशे की लत युवाओं को हिंसक और अपराध की राह पर तो नहीं धकेल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में ब्राउन शुगर की तस्करी और इसकी आसान उपलब्धता ने कई युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले लिया है। नशे की लत के कारण चोरी, लूट, छिनतई और हिंसक वारदातों में बढ़ोतरी की आशंकाएं जताई जा रही हैं।सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों का मानना है कि केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशा तस्करी पर प्रभावी रोक, युवाओं के लिए जागरूकता अभियान, नशामुक्ति सेवाओं की उपलब्धता और समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है,...