लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक सोमवार को हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रमेश साहू ने नवरात्र पर कलश यात्रा में जय श्रीराम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। बजरंग करूवा ने कहा कि जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर भव्य रूप से कलश यात्रा में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बजरंग करूवा ने समस्त सनातनी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में सभी की सहभागिता हमारी एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।इस यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दुर्गोत्सव की सफलता में स...