लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस दौरान मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां को फूल, अक्षत, सिंदूर, रोली, चंदन, धूप-दीप और प्रसाद अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। नवरात्र को लेकर सेन्हा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों में शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और...