Lohardaga News: धान कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें किसान: प्रमुख
लोहरदगा, नवम्बर 25 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड सभागार में बुधवार को रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख श्रीराम उरांव, बीडीओ छंदा भट्टाचार्य और सीओ कुमारी शिला उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मौके पर प्रमुख श्रीराम उरांव ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने किसानों से धान की कटाई के बाद खेत खाली नहीं छोड़ने की अपील की। कहा कि किसान धान के बाद दलहन और तेलहन की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ लेकर खेती को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करें। यह भी पढ़ें- Ghumla News: खरीफ के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.