लोहरदगा, नवम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व को ले लोहरदगा जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, व्यापारिक गतिविधियों और नकदी के लेन-देन को देखते हुए लोहरदगा पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। इस संबंध में लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और धनतेरस के दिन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान लोहरदगा पुलिस विभिन्न टीमों में बंटकर पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनात...