Lohardaga News: दोस्त को नदी में डूबने से बचाया, पर अभिषेक खुद डूब गया
लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरेले गांव निवासी इजुश कुजूर के पुत्र अभिषेक कुजूर की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक अपने साथी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका साथी गहरे पानी में डूबने लगा।।साथी को डूबता देख अभिषेक ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने का प्रयास किया। अभिषेक ने डूब रहे युवक की ओर हाथ बढ़ाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की और अपने प्रयास में वह अपने साथी को बचाने में सफल भी रहा। लेकिन इसी दौरान अभिषेक खुद गहरे पानी की ओर चला गया, और डूब गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सुमित ने गंगा में नहाने से अपने दोस्तों रुद्र और अर्पण को किया था मना, डूबने से हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.