लोहरदगा, जुलाई 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला संचार मीनार समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में नए समाहरणालय भवन में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर विशेष रूप से विचार किया गया। डीसी ने एयरटेल कंपनी को परिसर में मोबाइल टावर स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं डीपीओ यूआईडी को टावर स्थापना से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराने को कहा।

सेवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में उपाय डीसी ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी सेवा प्...