Lohardaga News: दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं रेलवे अंडरपास के गड्ढे
लोहरदगा, अगस्त 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर लोहरदगा बिरसा चौक शंख नदी के समीप शंख-लुकैया पथ पर स्थित रेलवे अंडरपास के समीप सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन, विशेषकर हिंडाल्को के हेसल साइडिंग से जुड़े ट्रक, आवागमन करते हैं। यह सड़क लोहरदगा को टोरी, लातेहार होते हुए सासाराम, डोभी, गया और पटना की ओर जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इसके अलावा इसी रास्ते से कुजरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और हेसल स्थित अस्पताल तक भी लोग पहुंचते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.