लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर भवन, लोहरदगा में अनुमंडल अधिकारी अमित कुमार और अनुमंडल पुलिस अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। इसमें अधिकारियों को पूजा के दौरान सतर्कता बरतने, लगातार निगरानी रखने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: संवेदनशील स्थलों पर रखी जा रही नजरसुरक्षा और निगरानी के निर्देश एसडीओ अमित कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचने और पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्...