Lohardaga News: दिल्ली चलो अभियान तेज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लामबंदी शुरू
लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर झारखंड में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रैली में राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पांकी, मनिका और चतरा समेत विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा रैली में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में लोहरदगा विधायक डा रामेश्वर उरांव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद डा प्रदीप कुमार बलमुचू और पूर्व राज्यसभा सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.