लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। छोटा नागपुरिया तेली समाज लोहरदगा जिला समिति के पदाधिकारियों की बैठक तेली धर्मशाला, लोहरदगा में जिला अध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 13 सितंबर 2026 को आयोजित तेली कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की गई। सम्मेलन के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन सक्रिय पदाधिकारियों के तन, मन और धन से किए गए सहयोग तथा विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे तेली समाज के सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं अभिभावकों की सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक सदस्य तेली समाज का कार्यकर्ता है और समाज की मजबूती के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन से संबंधित आ...