लोहरदगा, अगस्त 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के कृषि मार्केट के सामने स्थित तेली धर्मशाला के ऊपरी तल्ले में दो नए कमरों के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। भाजपा के लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर अजय कुमार पंकज ने कहा कि तेली धर्मशाला समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसके विस्तार और विकास से समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि समाज की संपत्तियों का संरक्षण, संवर्धन और विकास सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में दो नए कमरों का निर्माण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में समाज के लोगों को कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सके...