लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को साइडिंग बस स्टैंड के पास स्थित होटल अमृत पैलेस में तेजस जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), स्टार्टअप इंडिया, झारखंड सरकार और जीआईआईडीसीओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त राज माहेश्वरम, आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम, जीआईआईडीसीओ के पंकज कुमार और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुबर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उप विकास आयुक्त राज माहेश्वरम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं में नए विचारों और नवाचार की कमी नहीं है। ...